NHM के तहत महाराष्ट्र में भी एक भर्ती निकाली गई हैं, जिसमे नर्सिंग व मेडिकल से सम्बंधित 72 रिक्त पदों को भरा जाना है। NHM महाराष्ट्र की ओर से इस भर्ती के सम्बंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई हैं। इन सभी पदों के लिये आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवश्यक तिथियाँ :
आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 फरवरी 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 26 फरवरी 2021
पदों का विवरण :
स्टाफ नर्स(GNM) | 42 |
मेडिकल ऑफिसर (M) | 7 |
मेडिकल ऑफिसर (F) | 7 |
पैरामेडिकल वर्कर्स | 1 |
रेडियोलॉजिस्ट | 1 |
ऑर्थोपेडिक | 1 |
गायनोलॉजिस्ट | 2 |
पीडियाट्रिशन | 5 |
एनेस्थेटिक | 2 |
STLS | 1 |
काउंसलर | 1 |
कोल्ड चेन टेक्नीशियन | 1 |
ब्लॉक फैसिलिटेटर | 1 |
शैक्षणिक योग्यता : कई प्रकार के पद होने के कारण सभी पदों के लिये अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई हैं, जो इस प्रकार है-
1. स्टाफ नर्स(GNM): इन पदों पर आवेदन करने के लिये आवेदक के पास GNM की डिग्री होना आवश्यक हैं।
2. मेडिकल ऑफिसर: इन पदों के लिये आवेदक के पास BAMS की डिग्री होना जरूरी हैं।
3. पैरामेडिकल वर्कर्स: यहाँ आवेदक के पास B.sc की डिग्री के साथ किसी स्वास्थ्य केंद्र पर काम करने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिये।
4. रेडियोलॉजिस्ट: इन पदों पर आवेदन के लिये MD रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री होना आवश्यक हैं।
5. ऑर्थोपेडिक: यहाँ आवेदक का MAS in ऑर्थो किया होना जरूरी हैं।
6. गायनोलॉजिस्ट: इन पदों के लिये MD या MS गायनोलॉजिस्ट की डिग्री होना आवश्यक हैं।
7. पीडियाट्रिशन: आवेदक का MD in पीडियाट्रिशन किया होना जरूरी हैं।
8. एनेस्थेटिक: आवेदक के पास एमडी एनैस्थिसिया की डिग्री होना जरूरी हैं।
9. STLS: आवेदन के लिये आवेदक के पास DMLT की डिग्री व कम से कम एक साल का अनुभव होना आवश्यक हैं।
10. काउंसलर: आवेदक के पास MSW व एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक हैं।
11. कोल्ड चेन टेक्नीशियन: यहाँ आवेदक का 10 पास व मेकेनिकल में ITI पास होना जरूरी हैं।
आयु सीमा : यहाँ सभी पदों के लिये समान आयु सीमा तय की गई हैं, जिसके अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकत्तम आयु 38 वर्ष होनी चाहिये। यहाँ Sc/St आवेदकों को 5 वर्ष व OBC आवेदकों को अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जायेगी।
Related News:
आवेदन प्रकिया :
1. आवेदन करने के लिए आवेदक को NHM महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद वेबसाइट पर उपस्थित नर्सिंग व मेडिकल भर्ती की अधिसूचना का चयन करें।
3. उपलब्ध फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरे तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
4. आवेदन पत्र को पुनः जांचने के बाद SUBMIT का बटन दबाये।
5. भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र को downlod या प्रिंट करें।
अधिक जानकारी व अपडेट के लिये NHM Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।