हरियाणा में नेशनल हैल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत एक भर्ती निकली गई हैं, जिससे जींद क्षेत्र के हॉस्पिटल में उपलब्ध रिक्त पदों को भरा जायेगा। इस भर्ती में स्टाफ नर्स, एएनएम, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट समेत कुल 50 पद भरे जाने हैं। इन सभी रिक्त पदों के लिये आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
पदों का विवरण :
बाल रोग विशेषज्ञ | 01 पद |
स्त्री रोग विशेषज्ञ | 03 पद |
रेडियोलॉजिस्ट | 01 पद |
ईएनटी | 01 पद |
कंसल्टेंट मेडिसिन डिस्ट्रिक्ट | 01 पद |
मेडिकल ऑफिसर | 02 पद |
पैथोलॉजी | 01 पद |
अकाउंटेंट | 03 पद |
स्टाफ नर्स (मातृ स्वास्थ्य) | 09 पद |
स्टाफ नर्स (SNCU) | 02 पद |
स्टाफ नर्स (NRC) | 01 पद |
स्टाफ नर्स (NBSU) | 06 पद |
एएनएम | 19 पद |
शैक्षणिक योग्यता :
● बाल रोग विशेषज्ञ : इस पद के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिये। इसके अलावा उम्मीदवार के पास पीजी की डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक हैं।
● स्त्री रोग विशेषज्ञ : इन पदों पर आवदेन करने के लिये उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, या डीएनबी की डिग्री होना आवश्यक हैं।
● स्टाफ नर्स : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.sc नर्सिंग या GNM में उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं।
● अकाउंटेंट : इस पद के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम में 55% अंको से पास होना आवश्यक हैं। इसके अलावा उम्मीदवार को Telly ERP.09 का ज्ञान होना भी आवश्यक हैं।
आवश्यक तिथियाँ :
इन सभी पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2021 तय की गई हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिये उम्मीदवार को NHM हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ जींद भर्ती नाम वाली अधिसूचना का चयन कर उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Related News:
अधिक जानकारी के लिये NHM हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।